देश भर में लगातार 9 दिन से सस्‍ता हो रहा है पेट्रोल और डीजल, आम आदमी को राहत

नई दिल्‍ली: देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी होने से आम आदमी को राहत मिल रही है. शुक्रवार को लगातार 9वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों को राहत दी है. शुक्रवार को दिल्‍ली और मुंबई में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर सस्‍ता हुआ. इससे यहां पेट्रोल के रेट 80.85 रुपये प्रति लीटर हो गए. साथ ही डीजल के दामों में 7 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई. इसके बाद यहां डीजल की कीमतें 74.73 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं मुंबई में शुक्रवार

» Read more

शादी से पहले था ब्राह्मण, बाद में दूसरी जाति का निकला तो पत्‍नी ने कर दी FIR

नई दिल्ली: गुजरात में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. महिला ने शिकायत इसलिए दर्ज कराई है, क्योंकि महिला के पति ने शादी से पहले उससे अपनी जाति छुपाई थी और खुद को ब्राह्मण बताया था. शादी के बाद जब खुलासा हुआ तो महिला ने अपने पति के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कराया है. टाइम्स ऑफ इंडिया छपी खबर के मुताबिक, शाहपुर पुलिस स्टेशन में महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता एकता पटेल मेहसाणा जिले के बेचराजी तालुका के आदिवाड़ा गांव की रहने वाली

» Read more

यूपी में धड़ल्‍ले से बिक रहा था केमिकल वाला नकली खून, ATS ने 5 को दबोचा

लखनऊ: लखनऊ में खून का कारोबार करने वाले एसटीएफ के हत्थे चढ़े हैं. गुरुवार देर रात एसटीएफ ने फैज़ुल्लापुर और कैंट इलाके में दबिश दी थी, जिसके बाद पांच आरोपियों को पकड़ा गया. ये आरोपी मजदूरों और रिक्शा चालकों को शिकार बनाते थे और उनका खून लेकर उन्हें एक हजार से 1200 रुपये देते थे. बताया जा रहा है कि बिना किसी मेडिकल डिग्री के कर्मचारी काम करते थे. पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एसटीएफ ने देर रात दो ब्लड बैंक पर भी छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक, पकड़े

» Read more

CBI विवाद : आज देशभर में सरकार को घेरने उतरेगी कांग्रेस, राहुल भी करेंगे प्रदर्शन

नई दिल्ली: छुट्टी पर भेजे गए केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) निदेशक आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस आज (26 अक्‍टूबर) को देशभर में सीबीआई दफ्तरों के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि वह दिल्‍ली में स्थित सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुबह 11 बजे पार्टी के प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे. वहीं आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई भी करेगा. वहीं कांग्रेस की ओर से सरकार के खिलाफ किए जा रहे इस

» Read more

केरल: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा,’सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश लागू किया जाएगा’

कोट्टायम (केरल): केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार सबरीमाला में भगवान अयप्पा के मंदिर में सभी महिलाओं के प्रवेश की इजाजत संबंधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगी. उन्होंने कहा कि मंदिर का प्रबंधन संभालने वाला त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीबीडी) सबरीमाला सनिधनम (मंदिर परिसर) में ‘अपराधियों’ को ठहरने से रोकने का नया तंत्र विकसित की जाएगी . मुख्यमंत्री ने यहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की एक बैठक में कहा,‘नया तंत्र श्रद्धालुओं को प्रार्थना करने के तत्काल बाद मंदिर से चले जाने में मदद

» Read more

मध्य नाइजीरिया में नाव पलटने से 13 की मौत, कई लापता

माकुर्दी (नाइजीरिया): मध्य नाइजीरिया में क्षमता से अधिक भरी एक नाव पलट जाने से उसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई. नाव में सवार सभी लोग किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह दुर्घटना बुधवार को आधी रात करीब एक बजे बेनुए राज्य के बुरुकु इलाके में कात्सिना आला नदी में हुई. राज्य पुलिस के प्रवक्ता मोसस यामू ने संवाददाताओं को बताया, “हमने दुर्घटना में 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, बचाव

» Read more

नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए अभियान तेज, हार्डकोर नेपाली यादव ने किया सरेंडर

बांका: एसपी चंदन कुशवाहा ने नक्सल प्रभावी इलाकों में नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए अभियान तेज कर दिया है. अभियान के दबाव में आकर हार्डकोर नक्सली नेपाली यादव ने सुईया एसएसबी और बांका पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया. टीपल यादव हत्याकांड सहित दर्जनों नक्सली घटनाओं का वांटेड था. कई बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा था. नेपाली यादव बेहलहर थाना के बेला गांव का रहने वाला है. बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के बेला गांव के हार्डकोर नक्सली नेपाली यादव ने

» Read more

मूर्ति विसर्जन के बाद बहराइच में फिर फैला तनाव, थाना प्रभारी निलंबित

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल के विशेष समुदाय के लोगों द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर इलाके में तनाव फैल गया. थाना बौंडी में गुरुवार को अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल पर हुई आगजनी की घटना की वारदात को अंजाम दिया. घटना की जानकारी के बाद एसपी मौके पर पहुंचें और बौंडी थाने के थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद को निलंबित कर जांच के आदेश दिए. जानकारी के मुताबिक, दुर्गा

» Read more

आने वाले दिनों में और कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, एनर्जी एक्सपर्ट का कहना है कि 7 रुपये तक हो सकता है सस्ता

नई दिल्ली: पिछले आठ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं. अब तक पेट्रोल की कीमतों में दिल्ली में 1.73 रुपये, कोलकाता में 1.70 रुपये, मुंबई में 1.71 रुपये और चेन्नई में 1.72 रुपये की राहत मिल चुकी है. अमेरिका में लगातार कच्चे तेल का भंडार बढ़ने से गुरुवार को फिर कीमतों पर दबाव आया. कच्चे तेल के दाम में इस महीने की शुरुआत में आई जोरदार तेजी के बाद कीमतों में नरमी देखी जा रही है. पिछले 21 दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में

» Read more

PNB स्कैम : नीरव मोदी पर ED का शिकंजा, 255 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली: पीएनबी स्कैम के मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी को फिर से झटका लगा है. इस बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नीरव मोदी की हांगकांग में 255 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. इससे पहले भी ईडी ने चार देशों में नीरव मोदी के खिलाफ कार्रवाई की है. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने पांच विदेशी खातों को जब्त किया था, इन खातों में नीरव के 278 करोड़ रुपये जमा थे. इसके अलावा नीरव मोदी की ज्वेलरी और मुंबई के घर को भी सीज किया गया

» Read more

अमेरिका: तूफान माइकल का कहर अब भी जारी, 40 के पार पहुंचा मौत का आंकड़ा

मियामी: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में तूफान माइकल से मरने वालों की संख्या 29 हो गई है. जबकि समूचे अमेरिका भर में तूफान से मरने वाले लोगों का आंकड़ा 39 है. फ्लोरिडा आपदा प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता अल्बटरे मोस्कोसो ने मंगलवार को ‘एफे’ को बताया कि जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. माइकल से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र बे काउंटी है जहां कम से कम 19 लोग मारे गए जिससे मेक्सिको बीच शहर में 10 अक्टूबर को 250 किलोमीटर प्रति घंटे

» Read more

भारत को 77.7 करोड़ डॉलर में मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति करेगा इजरायल

यरूशलम: भारत ने अपनी नौसेना के सात पोतों के वास्ते बराक 8 एल आर-एस ए एम हवाई एवं मिसाइल रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के लिए एक अग्रणी इस्राइली रक्षा कंपनी को एक और सौदा दिया है. यह घोषणा संबंधित कंपनी ने बुधवार को की. लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एल आर-एस ए एम) प्रणाली एक परिचालित हवाई एवं मिसाइल रक्षा (ए एम डी) प्रणाली है जिसे इजरायल की नौसेना और भारत की नौसेना, जमीनी एवं हवाई बल इस्तेमाल करते हैं. इजरायल एरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई)

» Read more

MP: पहले BSP से नहीं बनी बात, अब केवल 1 सीट के कारण कांग्रेस का दूसरे दल से नहीं हो पा रहा गठबंधन

भोपाल: विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस और बसपा के गठबंधन के सबसे ज्‍यादा कयास लगाए जा रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब कांग्रेस आदिवासी तबके में पैठ रखने वाली जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) से गठबंधन करने की कोशिशें कर रही है लेकिन एक सीट के कारण मामला खटाई में पड़ता दिख रहा है. द इंडियन एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक संभावित गठबंधन के लिहाज से जयस ने कांग्रेस से मांग करते हुए कहा है कि वह आदिवासी बाहुल्‍य सीट कुकसी पर अपनी दावेदारी छोड़ दे.

» Read more

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच टाई, आखिरी ओवर तक रहा रोमांच

विशाखापत्तनम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच विशाखापत्तनम में हुए वनडे सीरीज का दूसरा मैच आखिरी गेंद पर टाई हो गया. इस रोमांचक मैच में कई उतार चढ़ाव रहे. कभी वेस्टइंडीज टीम हावी रही तो कभी टीम इंडिया आखिरी ओवर तक में उतार चढ़ाव दिखे. पहले टीम इंडिया के लिए यह भी मुश्किल था कि वह 300 रनों का लक्ष्य भी वेस्टइंडीज को दे पाए, लेकिन विराट कोहली ने अंतिम 5 ओवर में तूफानी पारी खेलते हुए 50 रन जोड़कर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 322 रनों का लक्ष्य दिया. इसके

» Read more

फुटबॉल: अंडर-19 भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 18-0 से धोया

चोनबरी (थाईलैंड): भारत ने एएफसी अंडर-19 महिला चैंपियनशिप क्वालीफायर्स के पहले मैच में बुधवार को यहां पाकिस्तान को 18-0 से करारी शिकस्त दी. भारत की तरफ से स्ट्राइकर रेणु ने पांच गोल (52वें, 54वें, 75वें, 89वें और 90वें मिनट) किए. भारतीय टीम हॉफ टाइम तक 9-0 से आगे थी. भारत ने मैच के दूसरे ही मिनट में बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. भारत के लिए मनीषा ने दूसरे मिनट में पहला गोल किया. उन्होंने 25वें मिनट में भी एक गोल दागा. देवनेता (नौवें और 25वें) और दया

» Read more
1 … 96 97 98 99 100 … 209