व‍िवाद‍ित बाबाओं से खाली नहीं कोई राज्‍य: जान‍िए कहां क‍िसका दबदबा और हैं कैसे-कैसे आरोप

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा राम रहीम को दो साध्वियों के साथ रेप करने पर 20 साल की सजा सुनाई गई है। लेकिन भारत में केवल ये ही एक विवादित बाबा नहीं था। भारत का कोई भी राज्य विवादित बाबाओं से खाली नहीं है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किस राज्य में किस बाबा का है दबदबा और कैसे-कैसे लगे हैं उन पर आरोप… कर्नाटक: स्वामी नित्यानंद पर रेप, धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। साल 2010 में एक एक्ट्रेस के साथ आपत्तिजनक स्थिति में इनका एक

» Read more

दिल्ली: कानून बचाने वाले ही हैं तोड़ने वाले, कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक दर्ज हैं आपराधिक मामले

दिल्ली पुलिसकर्मियों पर बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2010 से 30 मई 2017 तक के आंकड़े बयां करते हैं कि कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक कानून को संभालने में नहीं उसे तोड़ने में जुटे हैं। सूचना के अधिकार के तरह मिले इन आंकड़ों को ब्योरेवार और नाम के साथ मुहैया कराया गया है। कहां, किस हालात में पुलिसवाले पीड़ितों को मदद करने के बजाए उनसे वसूली करते, शोषण करते पाए गए और फिर विभागीय दंश झेलते हुए इस समय कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। इंदिरा गांधी

» Read more

आजीविका मूल्य की कसौटी

अपने परिवार की बुनियादी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए आजीविका मूल्य प्राप्त करना प्रत्येक मनुष्य का मौलिक अधिकार है। मनुष्य को दिन भर काम के बदले मिलने वाला परिश्रम-मूल्य उसके परिवार का पोषण-मूल्य प्राप्त करने के लिए पर्याप्त होना चाहिए, जिससे परिवार की आहार, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की आवश्यकताएं पूरी हो सकें। उद्योग जगत में वस्तु का उत्पादन मूल्य निर्धारित करते समय कर्मकारों की मजदूरी, लागत खर्च, प्रबंधन, व्यवस्थापन मूल्य के साथ मुनाफा जोड़ा जाता है, जिससे उद्योगपतिको एक उत्पादक के नाते आमदनी प्राप्त होती है।  किसान कुशल श्रमिक,

» Read more

लोकभाषाओं की खातिर

विश्वास व अंधविश्वास डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सुनाई गई बीस साल की सजा ने इस ‘बाबा’ को आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया, यह असल मायनों में कानून की सर्वोच्चता सिद्ध करता है।  इस तरह के अपराध भविष्य में न हों, इसका सिर्फ एक उपाय है, लोगों में अंधविश्वास के विरुद्ध जागरूकता फैलाना और मानवता से सच्चा परिचय कराना। गौरतलब है कि हमारी ज्यादातर ग्रामीण जनसंख्या अब भी अंधविश्वासों में उलझी हुई है। उम्मीद है कि इस फैसले से उसकी आंखें खुलेंगी। लेकिन यह तभी संभव

» Read more

दुनिया मेरे आगे- तकनीक बिना जिंदगी

कुछ दिन पहले मुझे शिक्षकों के समूह के साथ एक कार्यशाला में भाग लेने का अवसर मिला। जिस तीन मंजिला भवन में हम लोग गए थे, वह एक पहाड़ी क्षेत्र में था। भवन तीन ओर पहाड़ियों और सामने एक झील से घिरा हुआ था। सभी लोग इसे लेकर उत्साहित थे क्योंकि बारिश के दिनों में पहाड़ी क्षेत्र में जाने के साथ पढ़ाने या पढ़ने के मामले में सीखने का अवसर भी मिल रहा था। बस में सफर के दौरान ही सभी लोग अलग-अलग समूहों में बंट कर योजना में व्यस्त

» Read more

Bakra Eid 2017: भारत में 2 सितंबर को मनाई जाएगी बकरीद, जानिए- क्या है इस त्योहार का महत्व

इस्लाम धर्म में ईद त्योहार का काफी महत्व है। हर साल दो ईद (ईद-उल-फितर और ईद-उल-जुहा) मनाई जाती है। अब 2 सितंबर को भारत में ईद-उल-जुहा (बकरीद) मनाई जाएगी। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक ईद-उल-जुहा 12वें महीने धू अल-हिज्जा के दसवें दिन मनाई जाती है। ईद को इस्लाम धर्म में काफी अहम माना गया है। इसे कुर्बानी का पर्व कहा गया है। बकरीद के दिन अपनी किसी प्रिय चीज की अल्लाह के लिए कुर्बानी देनी होती है। हालांकि, अभी बकरे, भैंस या ऊंट की कुर्बानी देने की रिवाज है। बकरीद के

» Read more

लालू का खौफ

लालू का खौफ नीकु जता तो यही रहे हैं कि लालू प्रसाद से अलग होने के बाद वे राहत महसूस कर रहे हैं। किसी दबाव में नहीं हैं। बेरोकटोक जो चाहेंगे करेंगे। भाजपा से उन्हें भला क्या खतरा? उलटे खतरा तो भाजपा के बल से टल गया है। पर जानकार कुछ और ही खुसर-फुसर कर रहे हैं। नीतीश कुमार अब लालू प्रसाद से डर रहे हैं। लालू चुप तो बैठेंगे नहीं। नीकु से उन्होंने इस बार जैसा धोखा खाया है वैसा पहले कभी नहीं खाया था। नीकु भी जानते हैं

» Read more

कठघरे में सरकार

हरियाणा सरकार को एक बार फिर उच्च न्यायालय की फटकार सुननी पड़ी। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला की सीबीआइ अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद फैली हिंसा से नाराज पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जल जाने दिया गया। एक सरकार के व्यवहार पर अदालत की इससे कठोर टिप्पणी और क्या हो सकती है! अदालत ने उचित ही, केंद्र को भी नहीं बख्शा। यों कानून-व्यवस्था की कसौटी पर तमाम सरकारों की कुछ-न-कुछ खामी बताई जा सकती है। मगर खट््टर

» Read more

चार सौ भाषाओं पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है

खतरे में लोकभाषाएं पीपल्स लिग्विंस्टिक सर्वे आॅफ इंडिया (पीएलएसआइ) का यह खुलासा बेहद चिंताजनक है कि देश में बोली जाने वाली आठ सैकड़ा भाषाओं में आधी भाषाएं आगामी पचास वर्ष बाद सुनाई नहीं देंगी। सर्वे में कहा गया है कि देश के आदिवासी समुदायों की भाषाएं तेजी से विलुप्त हो रही हैं और अगर इन्हें सहेजा नहीं गया तो देश की यह अमूल्य धरोहर खत्म हो जाएगी। सर्वे के मुताबिक देश में तकरीबन 780 भाषाएं बोली जाती हैं। इनमें से चार सौ भाषाओं पर विलुप्ति का खतरा मंडरा रहा है।

» Read more

राम रहीम से टकराना नहीं था आसान, इन चार ‘हीरो’ के हौसलों से बाबा पहुंचा जेल

ऐसा बाबा जिसकी रसूख और दबदबे के आगे सरकारें कांपती हों, एक ऐसा बाबा जिसके चरणों पर बड़े-बड़े सियासतदां सजदा करते हों, एक ऐसा बाबा बलात्कारी करार दिए जाने के बाद भी राज्य का एडिशनल एडवोकेट जनरल जिसका बैग उठा कर खुद को धन्य समझता हो, वैसे बाबा से टकराना कोई मामूली बात नहीं. ऐसे बाबा से टकरा कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए यकीनन जिगर चाहिए, आपको ऐसे 4 हीरो़ के बारे में बताते हैं, जिन्होंने बाबा को डेरा से उठा कर रोहतक जेल तक पहंचा दिया.

» Read more

नेपाल के साथ

भारत और नेपाल के रिश्तों में कुछ समय से खटास की स्थिति थी। लेकिन दोनों देशों के संबंधों के अतीत के मद््देनजर और वर्तमान के महत्त्व को देखते हुए बिगड़ते हालात को सुधारने की कोशिशें हुर्इं, और अब दोनों देशों के संबंध फिर पटरी पर आते दिख रहे हैं। भारत के लिए फिलहाल सबसे बड़ी चिंता यही है कि जिन पड़ोसी देशों के साथ संबंध सहज नहीं हैं, वे कहीं भारत-विरोधी गतिविधियों के अड्डे न बन जाएं। पाकिस्तान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। थोड़े समय पहले नेपाल को लेकर भी

» Read more

चौपालः संकट की खेती

पिछले सात दशक से किसानों को इंतजार है ऐसी सरकार का जो उनके मर्ज का इलाज करे, लक्षणों का नहीं। देशभर में जो लोग किसानों के विरोध की लहर को खारिज करते हैं उन्हें सबसे पहले भारतीय किसानों के जटिल अर्थशास्त्र को समझना चाहिए। भारत में अधिकतर किसान आपदा के एक ऐसे अशांत समुद्र में तैरते हैं, जहां उन्हें कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं है। भारत में आये दिन किसानों की आत्महत्याओं पर चर्चा होती है। किसान हताशा में नया नेता खोज रहे हैं जिस पर भरोसा कर सकें। उनकी कर्ज

» Read more

दुनिया मेरे आगेः जड़ चेतना

महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं और उससे जुड़ी अफवाहों की वजह से भीड़ के हाथों दो महिलाओं के मारे जाने की खबर अभी पूरी तरह ठंडी भी नहीं हुई है कि एक और अंधविश्वास ने एक बुजुर्ग की जिंदगी में त्रासदी घोल दी। मेरा खयाल है कि इस अंधविश्वास में जहां दबंगों का हाथ है, वहीं घर वालों ने भी डर के मारे अंधविश्वास को मानते हुए घर की बुजुर्ग महिला को बीस दिनों तक काल कोठरी में बंद कर दिया। मामला उस राज्य यानी राजस्थान का है जहां

» Read more

निजता की जीत

सर्वोच्च न्यायालय के नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने एक ऐतिहासिक फैसले में निजता के अधिकार को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार घोषित कर दिया। इसी के साथ इस बारे में जुड़े ढेरों अगर-मगर भी खत्म हो गए हैं। इसका असर भी दूरगामी होगा। मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर की अध्यक्षता में गठित संविधान पीठ ने एक स्वर से कहा है कि निजता का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीने के अधिकार और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अंतर्भूत हिस्सा है। यह भी गौरतलब है कि गुरुवार को दिए अपने फैसले में

» Read more

आरक्षण का आधार

बुधवार को केंद्र ने ओबीसी यानी पिछड़े वर्ग के आरक्षण की बाबत दो खास फैसले किए। एक, यह कि ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ा कर आठ लाख रुपए कर दी। अभी तक यह छह लाख रुपए थी। क्रीमी लेयर में बढ़ोतरी कोई नई बात नहीं है। जब से क्रीमी लेयर का प्रावधान लागू हुआ तब से यानी पिछले चौबीस सालों में यह चौथी बढ़ोतरी है। कांग्रेस ने क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाए जाने की आलोचना की है, यह कहते हुए कि इससे पिछड़े वर्ग के गरीबों को

» Read more
1 7 8 9 10