भारत में अभी कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं, लेकिन बड़ी आबादी के संक्रमित होने का खतरा: आईसीएमआर
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमार) ने आंकड़ों के साथ यह साफ कर दिया है कि देश अभी कोरोना वायरस के तीसरे चरण या कम्युनिटी स्प्रेड की स्थिति में नहीं है। हालांकि, आईसीएमआर ने यह भी कहा है कि आबादी के बड़े हिस्सा को अब भी कोविड-19 का खतरा है। आईसीएमार ने कोरोना वायरस की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए 83 जिलों में सीरो-सर्वेक्षण किया है। इनमें 0.73 प्रतिशत आबादी के कोरोना वायरस के पहले संपर्क में आने के सबूत मिले हैं। आईसीएमआर ने कहा कि सीरो-सर्वेक्षण दर्शाता है कि कोरोना वायरस
» Read more